विकीलीक्स के दावों पर कांग्रेस ने दी सफाई

अय्यर ने आज यहां कहा विकीलीक्स की खबरों के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा, कि वो खबरें बिल्कुल गलत हैं कि अमेरिका के नाखुश होने की वजह से मुझसे पेट्रोलियम मंत्रालय वापस ले लिया गया था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में बनी संप्रग की पहली सरकार के कार्यकाल में उन्हें पंचायती राज के प्रभार के साथ पेट्रोलियम मंत्रालय की अतिरिक्त और 'अस्थाई' जिमेदारी भी दी गई थी।
अय्यर ने कहा, ''यह मेरी खुशकिस्मती है कि मेरे पास वह अस्थाई रूप 20 महीने तक रहा क्योंकि इस अवधि के बाद ही मंत्रिपरिषद में फेरबदल किया गया था। मैं समझता हूं कि पेट्रोलियम मंत्री के तौर पर मैंने अच्छा काम किया। उन्होंने कहा कि ईरान-पाक-भारत पाइपलाइन परियोजना का खाका उन्हीं के कार्यकाल में तैयार किया गया था और यह मंसूबा अमेरिका की नीतियों के खिलाफ था।
अय्यर ने कहा ''पाइपलाइन की वह परियोजना एक व्यापक सोच का नतीजा थी और वह देश की ईंधन सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिहाज से बहुत अहम थी। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान पर पाबंदियां लगा रखी थीं और वह इस परियोजना के खिलाफ था क्योंकि इससे उस इस्लामी मुल्क को फायदा होता। अय्यर ने कहा दरअसल, मैंने उस पाइपलाइन को चीन तक ले जाने का प्रस्ताव किया था ताकि पाकिस्तान कोई गड़बड़ी नहीं कर सके।
उस परियोजना को प्रधानमंत्री समेत सारी सबन्धित पक्षों के पास ोजा गया था ताकि उस पर अमल की दिशा में पहल हो सके। पूर्व मंत्री ने कहा कि हो सकता है कि उनसे पेट्रोलियम मंत्रालय वापस लिए जाने पर अमेरिका में किसी वर्ग को खुशी हुई हो। उन्होंने कहा कि अमेरिका के नाखुश होने की वजह से मुझसे पेट्रोलियम मंत्रालय वापस नहीं लिया गया और न ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उस रिक्त हुए स्थान पर नियुक्त होने वाले शस का नाम तय करने के लिए अमेरिकी राजनयिक के पास गए थे।
अय्यर ने विकीलीक्स के खुलासों पर कहा कि अगर भाजपा नेता अरुण जेटली के बारे में विकीलीक्स की खबरें झूठी हो सकती हैं तो एक कांग्रेस नेता के कथित राजनीतिक सहयोगी नचिकेता कपूर से जुड़ी सूचनाओं का भी झूठ होना मुमकिन है।












Click it and Unblock the Notifications