बिहार: आकाशीय बिजली कहर बनकर टूटी, तीन की मौत

Lightning
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में तेज आंधी व बरसात काल बनकर आया। सोमवार को तेज आंधी व पानी के बीच बिजली गिरने से विभिन्‍न स्‍थानों पर तीन लोगों की मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है। मरने वालों में एक होमगार्ड भी शामिल है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बेगूसराय जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र में साहपुर पंचायत स्थित मनिका गांव में बिजली गिरने से अरूण की बेटी सोनी कुमारी और उनके रिश्‍तेदार मंगल कुमार की मौत हो गई। अरुण ने बताया कि आज प्रात: दोनों शौच के लिये गये थे और अचानक अका‍शीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। वहीं दूसरी तरफ बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में सालीग्रामी गांव में बिजली गिरने से होमगार्ड के एक जवान भरत यादव की मौत हो गयी। भरत की उम्र 50 वर्ष थी।

सूत्रों का कहना है कि राज्‍य के खगडिया और भागलपुर जनपद में भी कई स्‍थानों पर तेज आंधी के साथ रात को और सुब‍ह बारिश हुई हैं। खगड़िया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, तेज आंधी के कारण कई पेड़ बिजली तथा टेलीफोन के खंभे उखड़ गए और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर पसराहा तथा महेशकुट थाना क्षेत्रों के बीच कई वाहन पेड़ से टकरा गए। भागलपुर में भी रात को और सुबह तेज बारिश हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+