2जी घोटाला: राजा के बुरे दिन शुरू, चार्जशीट दाखिल करेगी सीबीआई
सूबीआई ने अभी इस चार्जशीट में घोटाले द्वारा हुए राजकोषीय नुकसान का जिक्र नहीं किया है क्योंकि अभी इस नुकसान का आकलन ट्राई के अधिकारी कर रहे हैं। ये चार्जशीट न्यायाधीश ओ पी सैनी की विशेष अदालत में मंगलवार को दाखिल की जाएगी। सीबीआ ई ने पिछले साल एपेक्स कोर्ट में अपनी चार्जशीट दाखिल करने के लिए 31 मा्रच तक की अनुमति मांगी थी। सीबीआई सारी पूछताछ के बाद समयानुसार अपनी चार्जशीट दाखिल कर रही है।
उल्लेखनीय है कि चार्जशीट ऐसे समय दाखिल हो रही है जब तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और राजा डीएमके का प्रमुख दलित चेहरा माने जाते हैं। सीबीआई कोर्ट में याचिका दाखिल कर इस मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछ-ताछ की इजाजत मांगेगी। फिलवक्त पूर्व टेलीकॉम मंत्री राजा पुलिस की हिरासत में हैं और उनके करीबी माने जाने वाले सादिक बाचा की संदिग्ध मौत के पीछे उनका हाथ होने की भी आसंका व्यक्त की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications