भोपाल की बड़ी झील का नाम हुआ भोजताल
भोपाल। भोपाल को भोजपाल नाम दिए जाने की चल रही कोशिशों के बीच यहां की बड़ी झील का नामकरण कर दिया गया है। बड़ी झील अब 'भोजताल' के नाम से जानी जाएगी।
राज्य सरकार ने बड़ी झील के नामकरण की अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने भोजताल के नामकरण की अधिसूचना से सम्बंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
ज्ञात हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 फरवरी को राजा भोज के राज्यारोहण के सहस्राब्दी समारोह में भोपाल का नाम 'भोजपाल' किए जाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने का ऐलान किया था। उन्होंने इसी दिन राजा भोज की प्रतिमा का अनावरण करते समय बड़ी झील के नामकरण की बात कही थी, जिस पर अमल करते हुए बड़ी झील का नाम भोजताल किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई।













Click it and Unblock the Notifications