बोतलबंद पानी पर टिकी जापानी शिशुओं की जिंदगी
जापान के फुकुशीमा स्थित दायची परमाणु संयंत्र के न्यूक्लियर रिएक्टरों से उत्सर्जित रेडिएशन की वजह से वहां का पानी, दूध और सब्जियों खाने लायक नहीं रह गई हैं। जापानी सरकार ने अपनी जनता को चेतावनी दे दी है कि बच्चों को वहां का पानी बिल्कुल ना दिया जाए। साफ पेय जल के लिए जापान में हाहाकार मचा हुआ है और बोतलबंद पानी के सहारे बच्चों की जिंदगी की आस टिकी हुई है।
जापान में बोतलबंद पानी की खरीद में इतना जबर्दस्त इजाफा हुआ है कि वहां के बाजारों से पीने का पानी बिल्कुल गायब हो गया है। जैसे-जैसे बोतलबंद पानी की मांग बढ़ रही है, वैसे-वैसे पानी का आपूर्ति कम हो रही है। जापानी सरकार अपने निवासियों को सस्ते दरों पर पीने का साफ पानी मुहैया नहीं करा पा रही है। हालांकि जापान की सरकार ने घोषणा की है कि एक साल से छोटे बच्चों को पीने का साफ पानी सरकार की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक जापान के लगभग 80,000 घरों में शिशुओं को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जापानी सरकार ने शिशुओं के पालना गृहों में नल का पानी, पीने के लिए या फिर बच्चों का खाना बनाने के लिए इस्तेमाल करने से मना किया है। सरकार जापानी शिशुओं के लिए औ र अधिक बोतलबंद पानी की व्यवस्था कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications