पकड़ा गया बिहार का दाऊद इब्राहिम 'बबलू झा'
दोनों आरोपितों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन,12 सिम कार्ड तथा एक नेपाल का सिम कार्ड बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि पकड़ा गया बबलू झा राजनीति में भी भाग्य आजमाना चाहता था और इसी वजह से उसके एक राष्ट्रीय दल के कुछ बड़े नेताओं से लगातार संपर्क में था ताकि आगामी चुनाव में उसे विधानसभा का टिकट मिल सके।
अज्ञात सूत्रों से बिहार पुलिस को सूचना मिली थी कि बबूल इस समय दिल्ली के बदरपुर इलाके में नाम बदलकर रह रहा है जिसके बाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा और दबिश की। जिसके बाद बबलू और उसके सहयोगी को 22 मार्च को जैतपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें साल 2001 से अपराध जगत में पैर रखने वाले बबलू झा लूटपाट के मामलू वारदातों में दो बार जेल की सजा खा चुका है।
लेकिन जेल से निकलने के बाद बबलू ने अपना एक गिरोह बना लिया जो समाज और शहर के गणमान्य व्यक्तियों से अवैध वसूली किया करता था। जो उन्हें पैसे नहीं देता था उसकी निर्मम हत्या कर दी जाती थी। बबलू के ऊपर 2008 में एक और बदमाश गिरोह सरगना विनोद राय, बदमाश बदरी मियां और शाह नाम के व्यक्ति की हत्या का आरोप है। जबकि उसके ऊपर एक लड़की के साथ दुराचार का मामला भी दर्ज है।













Click it and Unblock the Notifications