वायुसेना के चेतक की हुई इमरजेन्सी लैंडिंग
नई दिल्ली। एक बार फिर से वायुसेना के हेलिकॉप्टर में खराबी पायी गई, जिसके चलते उसकी एक बार आपातकालीन लैंडिग करायी गई, जिसके चलते एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। आपको बता दें शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के नजदीक बामरौली में आपात स्थिति में उतरना पड़ा। इसमें जानमाल के किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
इलाहाबाद से वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया कि चेतक हेलीकॉप्टर बामरौली संचालन केंद्र से नियमित उड़ान पर था लेकिन चालक द्वारा कुछ तकनीकी गड़बड़ी देखे जाने के बाद ऐहतियात के तौर पर हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारा गया। घटना सुबह करीब आठ बजे की है। वायुसेना का दल जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गया। इसमें चालक दल का कोई सदस्य या जमीन पर कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ और न ही नागरिकों की सम्पत्ति को कोई नुकसान हुआ।













Click it and Unblock the Notifications