आर्मी के भूतपूर्व मेजर जनरल को मोदी की तारीफ पड़ी महंगी
रक्षा मंत्रालय ने मेजर जनरल सिंघा से आर्मी की आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सफाई पेश करने को कहा है। आर्मी की आचार संहिता के मुताबिक उस में काम करने वाले किसी भी तरह की राजनीतिक टिप्पणी नहीं कर सकते। दरअसल सिंघा ने मोदी की तारीफ के कसीदे सोमवार को 'नो योर आर्मी' के तीन दिवसीय जलसे के उद्घाटन समारोह में पढ़े।
सिंघा ने उद्घाटन के दौरान कहा 'मोदी में आर्मी के एक सफल कमांडर बनने के सारे गुण है। उनकी सारी योजनाएं राज्य और देश के विकास में बेहद सहायक हैं। इसके अलावा वह बहुत ही अनुशासिततरीके से अपने सारे काम निबटाते हैं।' मोदी की तारीफ करते हुए सिंघा ने मोदी से सेवानिवृत आर्मी के जवानों और उनके परिवारों के लिए हाउसिंग वेलफेयर सोसाइटी और क्वार्टर्स उपलब्ध कराने की सिफारिश की। अब सिंघा को रक्षा मंत्रालय में सफाई देनी पड़ रही है कि उन्होने मोदी की तारीफ क्यों की?













Click it and Unblock the Notifications