शेयर बाजरों पर भी छाया सूनामी, कारोबार को नुकसान

मुंबई। जापान में सूनामी ने जो तबाही मचाई है उसकी भरपाई लंबे समय तक नहीं हो सकती है। जहां बस्तियां, घर और लोग उजड़ गये हैं वहीं शेरय बाजार पर भी सूनामी का असर देखा जा रहा है। हर तरफ मायूसी और दुख है।

दुनिया भर के शेयर बाजार में गिरावट का रूख जारी है। शुरुआत कारोबार में भारी गिरावट के बाद आखिरकार मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स 271.84 अंक गिरकर 18,167.64 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी 81.85 अंक फिसलकर 5,449.65 अंक पर बंद हुआ।

एशियाई शेयर बाजार तो शुरुआत से ही पूरी तरह धाराशाई हो गया। यहां तक कि निक्कई में मंगलवार को 1987 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई और यह तकरीबन 12 फीसदी यानी 1317 अंक तक टूट गया। इसी तरह हैंगसैंग इंडेक्स ने भी 900 अंकों का गोता लगाया।

जबकि बीएसई का सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 18,113 अंक पर जबकि निफ्टी 117 अंक की गिरावट के साथ खुला। शुरुआती एक घंटे के कारोबार में ही बीएसई 400 अंक से ज्यादा गिरकर 18,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से भी नीचे चला गया। अगर यही हाल रहा है तो आने वाले दिन शेर मार्केट और धारकों के लिए बेहद ही खराब होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+