अब नागपुर में लड़की की चाकू मार कर हत्या
नागपुर | दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा राधिका तंवर की दिन दहाड़े हत्या ने अभी देश को हिलाया ही हुआ है कि एक और इस तरह की वारदात महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हो गई है। यहां पर भी सरेआम एक छात्रा की हत्या कर दी गई है।
शुक्रवार को नागपुर के केडीके इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा मोनिका गिर्नापुरे की किसी ने चाकू मार कर हत्या कर दी। मोनिका की हत्या भी कॉलेज के पास ही की गई है। वारदात के मौके पर हत्यारे का कोई भी सुराग नहीं मिला है।
पुलिस ने शक के आधार पर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और मामले की छान-बीन में जुटी हुई है। मोनिका कोहत्यारे ने क्यों मारा, वह कौन था, मोनिका उसे जानती थी या नहीं, इन सभी सवालों के जवाब के लिए पुलिस ने पूछ-ताछ शुरू कर दी है। लेकिन अब तक कोई भी सुराग उस के हाथ न हीं लगा है।













Click it and Unblock the Notifications