उत्तर प्रदेश : सरेआम हुआ डॉक्टर-व्यापारी का खून, दहशत में लोग

मेरठ। इन दिनों उत्तर प्रदेश अपराध की अग्नि में जल रहा है, आये दिन हो रहे यहां बलात्कार, डकैती, हत्या ने आम जन जीवन को दहशत में ला खड़ा किया है। इसी क्रम में मेरठ में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना हुई, यहां बीती रात शहर के जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक हरपाल सिंह (50) की शहर के मेडिकल थाना क्षेत्र में उनके सरकारी आवास के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मेडिकल थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि सिंह देर रात टहलने के लिए निकले थे। टहलते हुए जैसे ही पड़ोस में अपर पुलिस महानिदेशक के आवास के निकट पहुंचे कार में सवार लोग उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौके से फरार हो गये। कैंतुरा ने कहा कि गोलियां सिंह के पीठ और गले में लगीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कैंतुरा ने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि हमला किन लोगों ने किस मकसद से किया। पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश कर रही हैं। पुलिस को मौके से .32 बोर के तीन खोखे और एक बुलेट बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक सिंह बुलंदशहर जिले के रहने वाले थे।

जबकि वहीं दूसरी ओर शहर के मेडिकल कालेज क्षेत्र में ही अज्ञात लोगों ने एक मिठाई व्यवसायी की भी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मेडिकल कालेज इलाके में जागृति विहार निवासी कुलभूषण थापर की कल रात उसके घर के पास कुछ लोगों ने गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला सपत्ति विवाद का लगता है। इस सिलसिले में पुलिस ने कुल भूषण के दो भाइयों एवं एक भतीजे समेत तीन लोगों को गिरतार किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+