तानाशाह माया का राज बहुत जल्द खत्म होगा : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन का आज अन्तिम दिन रहा। प्रशासन के सख्त रूख के चलते सपाई आज सड़कों पर नजर नहीं आए। उधर दिल्ली से वापस लौटे रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को एअरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को सवेरे एअरपोर्ट पहुंचते ही पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया। धक्का मुक्की के बीच अखिलेश यादव को पुलिस वैन में बिठाकर एअरपोर्ट से बाहर निकाला गया।

अखिलेश यादव ने इसे प्रदेश सरकार का तानाशाही रवैया करार दिया। अखिलेश यादव ने कहा की प्रदेश की जनता जानती है कि मायावती क्या कर रहीं है, माया का तानाशाह राज बहुत जल्द खत्म होगा।

क्लिक करें : मायावती का विरोध पड़ा अखिलेश को भारी, हुए गिरफ्तार

सपा के तीन दिवसीय आन्दोलन के अन्तिम दिन आज सपा अपनी पूरी ताकत छोंकने की फिराक में थी जबकि प्रशासन ने भी पहले से ही कमर कस ली थी। प्रदेश के विभिन्न जिलों में सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन किए। दूसरी ओर प्रशासन ने राजधानी स्थित सपा कार्यालय के इर्द-गिर्द बल्लियां और बैरी केटिंग लगाकर यातायात को पूरी तरह से बाधित कर दिया है।

कोई भी वाहन बगैर पुलिस की इजाजत के सपा कार्यालय तक नहीं जा सकता है। पुलिस ने सवेरे से सपा कार्यकर्ताओं और उनकी प्रतिक्रियाओं पर नजर रखनी शुरू कर दी। सपा कार्यालय के आस-पास लोगों को झुण्ड बनाकर खड़े रहने पर पाबंदी लगा दी गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+