महिला दिवस पर छात्राओं को मिला ममतामयी तोहफा

Mamata Banerjee
नई दिल्ली। महिला दिवस पर लोकसभा और पूरे देश की राज्य विधानसभाओं में स्त्री सशक्तिकऱण के नये-नये नजारे देखने को मिले। अधिकांश राज्यों में मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्य की महिलाओं से सशक्तिकरण के लिए नई-नई योजनाओं की घोषण की। वहीं रेल बजट में महिलाओं के नाम पर ना पसीजने वाली कैबिनेट मंत्री ममता बनर्जी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं को बेहतरीन तोहफा दिया।

ममता बनर्जी ने मंगलवार को राज्यसभा में घोषणा की कि कॉलेज स्तर तक की छात्राओं को रेल से स्थानीय यात्रा के लिए मुफ्त मासिक टिकट दिए जाएंगे। यह बात उन्होने राज्यसभा में रेल बजट पर चर्चा के दौरान एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कही, "कालेज स्तर तक की सभी छात्राओं को मासिक मौसमी टिकट मुफ्त मिलेंगे।" रेल बजट के लोकसभा में पारित होने के बाद मंजूरी के लिए राज्यसभा में लाया गया था।

ममता बनर्जी ने लड़कियों के लिए व्यासायिक प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की घोषणा भी की। इससे पहले माकपा सदस्य श्यामल चक्रवर्ती ने रेल मंत्री बनर्जी पर कटाक्ष किया था कि उन्होने रेलवे की हालत बिगाड़ दी गई है। लेकिन ममता बनर्जी इस बात पर भी चुपचाप नहीं रहीं उन्होने इस पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "वे गंदी राजनीति कर रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+