चाय की दुकान से बरामद हुई 50 लाख की स्मैक
मुजफ्फरपुर। बिहार में विकास की बातें तो अब रोज सुनाई देती हैं लेकिन ऐसा नहीं है बिहार में आपराधिक वारदातें खते्म हो चुकी हैं और लोग वहां सुख-चैन की बांसुरी बजा रहे हैं। आज भी बिहार की गली-गली में आपराधिक घटनाएं हो रही हैं और लोग मजबूरन यह सब झेलने पर मजबूर हैं। मुख्यमंत्री नितीश कुमार को अभी राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर और ध्यान देने की जरूरत है।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बुधवार को पुलिस ने एक चाय की दुकान में छापा मार कर करीब 450 ग्राम स्मैक बरामद की है। इस स्मैक का बाजार में मूल्य लगभग पचास लाख है। पुलिस ने वहां से चार लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बीबीगंज स्थित एक चाय दुकान में छापा मार कर 450 ग्राम स्मैक बरामद की।
इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम छोटू (सासाराम), मुन्ना उर्फ सुहैब (मुजफ्फरपुर), धर्मेन्द्र (साहेबगंज) और मोहम्म्द वसीम (वैशाली) हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत 50 लाख रुपए आंकी जा रही है। कुमार के मुताबिक गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है तथा पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications