बीजेपी के एजेंट बाबा रामदेव का नार्को टेस्ट कराओ : कांग्रेस

नई दिल्ली। बाबा रामदेव औऱ कांग्रेस के बीच चल रहा वाक युद्द अब धीरे-धीरे और चोखा होने लगा है, क्योंकि अब ये लड़ाई राजनैतिक जामे में ढ़लती जा रही है। ताजा झगड़ा बाबा रामदेव की ओर से भाजपा को बतौर चंदा 11 लाख रुपये दिए जाने की खबर के बाद आया है। कांग्रेस ने बाबा को भाजपा को बीजेपी का एजेंट बताया है ।

क्लिक करें : बाबा रामदेव और कांग्रेस का झगड़ा

पार्टी का कहना है कि योग गुरू ने लोगों के दान के पैसे को किसी राजनीतिक दल को देकर जनता के साथ विश्‍वासघात किया है। लोग बाबा रामदेव को दान में पैसे देते हैं ताकि योग का विकास हो न कि किसी राजनीतिक दल का।

स्वामी रामदेव की संस्था पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में से एक भारतीय जनता पार्टी को 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले दान में धन दिया। यह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अफरोज आलम साहिल को सूचना का अधिकार के तहत प्राप्त हुई।

जबकि नेताओं को काले धन के मुद्दे पर नार्को टेस्ट कराने की बाबा की चुनौती को कांग्रेस सांसद प्रवीण ऐरन ने स्वीकार कर उलटे बाबा रामदेव को ही नार्को टेस्ट की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कुछ भी कहने से पहले बाबा रामदेव का नार्को टेस्ट करा देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+