पाकिस्तान में 'धमाका', 17 की मौत

ये पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि धमाका किस वजह से हुआ. धमाके के कारण आसपास काफ़ी नुकसान हुआ है और 50 लोग घायल हुए हैं.टेलीवीज़न पर दिखाए गए फ़ुटेज में ढही हुई इमारतें और जले हुए वाहन दिखाए गए हैं.अधिकारियों ने कहा है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं.
अपुष्ट ख़बरों के मुताबिक ये धमाका आईएसआई के दफ़तर के नज़दीक हुआ.एक रिपोर्ट के अनुसार फ़ैसलाबाद के पुलिस प्रमुख के हवाले से बताया गया है कि धमाका कार बम की वजह से हुआ.
गैस स्टेशन के पास पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन (पीआईए) का कार्यालय भी है. पीआईए के एक सुरक्षा गार्ड ने बताया, 'गैस स्टेशन से धमाके की आवाज़ आई, ऐसा लगा मानो भूकंप आया हो और हर तरफ़ धुँआ छा गया था."गैस स्टेशन के पास कारों के कलपुर्ज़े बिखरे हुए पड़े हैं.












Click it and Unblock the Notifications