मध्य प्रदेश: पकड़े गए दो फरार देह व्यापारी

पुलिस का कहना है कि 74 स्कीम निवासी मुकेश खत्री और द्वारकापुरी निवासी दिलीप उर्फ बाबा पर लूट का केस भी दर्ज है। आरोपी दिलीप सुखलिया द्वारा भंवरकुआं तक नगर सेवा चलता है। जिसकी आड़ में वह मासूम लड़कियों को अपने झांसे में लेता था और उनसे देह व्यापार करवाता था।
पुलिस का कहना है कि, मुकेश खत्री और दिलीप उर्फ बाबा, महेश्वर और मंडलेश्वर सहित कई शहरों में देह व्यापार चलता है। वो महेश्वर और मंडलेश्वर सैलानियों को ऑर्डर पर लड़कियां उपलब्ध करने का भी काम करता था। महेश्वर पुलिस ने पिछले साल इस देह व्यापार का पर्दाफाश किया था। जहाँ से मुकेश खत्री और दिलीप पुलिस कि चुंगल से बच निकले।
कोबरा टीम के जवान राजकुमार सिंह भदौरिया ने बताया कि, मुकेश खत्री और दिलीप दोनों को पुराने मामले के लिए कोर्ट में पेश किया जाना था। जहाँ दोनों सिपाहियों को देखकर भागने लगे, लेकिन असफल रहे। फिर उन्हें पकड़कर एमजी रोड पुलिस को सौंप दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications