देश भर के मेडिकल कॉलेजों के लिए होगी एकल प्रवेश परीक्षा
नई दिल्ली। देश भर के मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस समेत सभी स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अब एकल प्रवेश परीक्षा होगी। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को यह निर्देश सोमवार को दिए और कहा कि एकल परीक्षाएं इसी साल से आयोजित करायें।
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश आर वी रविंद्रन और एके पटनायक की पीठ ने केंद्र सरकार एवं भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) को निर्देश दिए हैं कि इसी साल से एकल परीक्षाएं कराने की तैयारियां शुरू कर दें। साथ ही जिन राज्यों में इस बात पर मतभेद हैं, उन्हें दूर करें।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने गत 18 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि वह इस मामले पर मतभेद दूर करने के लिए राज्यों से चर्चा कर रहा है। केंद्र ने एमबीबीएस और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए अधिसूचना पिछले दिसंबर में जारी की थी।
सुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश के अंतर्गत देश भर के सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी एवं अल्पसंख्यक संस्थाओं द्वारा मेडिकल कॉलेजों समेत सभी के लिए एकल परीक्षा होगी।













Click it and Unblock the Notifications