महाराष्ट्र : बहुत जल्द महिलाओं को मिलेगा 50 फीसदी कोटा!
मुंबई। महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है, उन्हें बहुत जल्द 50 फीसदी कोटा मिल सकता है। अरे ये हमारा नहीं बल्कि महाराष्ट्र सरकार का कहना है। जो कि बहुत जल्द ही स्थानीय निकायों में महिलाओं के 50 फीसदी कोटे को लेकर विधानसभा में एक विधेयक पेश करने वाली है। विश्व महिला दिवस के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बातें मीडिया को बताई।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा आगामी बजट सत्र में हम स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी कोटे संबंधी विधेयक लाएंगे, चव्हाण ने कहा केन्द्र पहले ही महिलाओं को 50 फीसदी कोटा देने का फैसला कर चुका है और राज्य सरकार को भी इसका अनुपालन करना होगा।
विधानसभा एवं संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा हम अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि लोकसभा में यह विधेयक पारित हो जाए।













Click it and Unblock the Notifications