रंग ला रहा है बिहार पुलिस का स्कूल अभियान

पटना। बिहार पूरे देश में संभवत: ऐसा पहला राज्य है जहां पुलिस, स्कूल न जाने वाले बच्चों को स्कूल में नामांकन करवाने और उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित करने का काम कर रही है। यही नहीं पुलिस ऐसे लड़के-लड़कियों को स्कूल तक पहुंचा भी रही है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष राज्य की पुलिस ने 34,707 बच्चों का दाखिला स्कूलों में करवाया है। मुख्यमंत्री की पहल पर शुरू की गई इस योजना में उन बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाता है जो गरीब और अशिक्षित तबके से आते हैं।

पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने मंगलवार को बताया कि राज्य के सभी जिलों में चल रही इस योजना में भोजपुर जिला राज्य के अन्य जिलों की तुलना में सबसे आगे है। इस वर्ष के पहले महीने में भी पुलिस ने 3699 बच्चों को स्कूल में दाखिला करवाया। भोजपुर में जहां जनवरी महीने में जिले के विभिन्न स्कूलों में 420 गरीब परिवारों के बच्चों का नामांकन करवाया गया वहीं पटना में 336 और नालंदा में 285 बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाया गया।

इधर, पुलिस विभाग की योजना इस पर नजर रखना भी है कि स्कूल में नामांकन कराने वाले बच्चे स्कूल जा भी रहे हैं या नहीं। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक राज्यवर्धन शर्मा बताते हैं कि गरीब परिवारों के बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने के साथ पुलिस अब इस बात की भी समीक्षा करेगी कि वे बच्चे लगातार स्कूल जा रहे हैं या नहीं।

गौरतलब है कि राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में भी यह योजना पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक चलाई जा रही है। राज्य के नक्सली प्रभावित बांका, मुंगेर, लखीसराय, जमुई जिले में भी वर्ष के पहले महीने में 40 से 50 बच्चों का स्कूलों में दाखिला करवाया गया। राज्य के शिक्षा मंत्री पी़ क़े शाही भी मानते हैं कि ऐसे कार्यों से पुलिस की छवि में भी सुधार हो रहा है और स्कूलों में भी बच्चों की संख्या बढ़ रही है। इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इससे बिहार में साक्षरता का प्रतिशत बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस का मानना है कि इस योजना से जहां पुलिस की छवि में सुधार हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस के प्रति आम लोगों का भरोसा और विश्वास बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस बच्चों का दाखिला कराने के साथ उन्हें शिक्षित करने की मुहिम को सफलतापूर्वक अंजाम तक ले जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+