बिहार में 12 वीं की परीक्षा शुरू
पटना। बिहार में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्य के कुल 635 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा शुरू हुई। इस परीक्षा में कुल 7,01,851 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें 2,83,564 छात्राएं शामिल हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (उच्च माध्यमिक) के अध्यक्ष ए.के.पी. यादव ने मंगलवार को बताया कि परीक्षा में कदाचार रोकने की पुख्ता व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों में औचक निरीक्षण के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को कदाचारमुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में छात्रों तो अनुमंडल स्तर पर छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।उन्होंने बताया कि वर्तमान वर्ष में 3,64,243 विज्ञान के परीक्षार्थी तथा कला संकाय के 2,71,401 छात्र-छात्राएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्यभर में 635 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पटना जिले में 51 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें कुल 47,604 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications