एक बाघिन ने दूसरी बाघिन को मार कर उसका शव खाया

700 वर्ग किलोमीटर मे फैले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड निदेशक 'सी.के. पाटिल' ने खबर की पुष्टि की है। पाटिल ने बताया कि, शेरनी लक्ष्मी और एक अन्य कंकती नामक शेरनी के बीच लड़ाई के बाद कंकती नाम की शेरनी ने लक्ष्मी नाम की शेरनी को मारने के बाद उसे खा लिया। इस लड़ाई में कंकती की आंख में चोट भी लगी।
शानिवार को वन रक्षकों ने बाघिन कंकती को मृत शेरनी को खाते हुए देखा। वन अधिकारियों के मुताबिक, लक्ष्मी और कंकती इससे पहले भी एक-दूसरे के हमेशा कट्टर दुश्मन ही रहे हैं। वन अधिकारियों को कहना है कि, अपनी ही प्रजाति के मारे गए बाघ को दुसरे बाघ द्वारा खा लेना काफी अनोखी बात है।












Click it and Unblock the Notifications