डीएमके के मंत्री इस्तीफा देने पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली। केंद्र की संप्रग सरकार में शामिल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के मंत्री सोमवार सुबह दिल्ली पहुंच गए, जबकि कांग्रेस नेतृत्व के साथ डीएमके की बातचीत लगातार जारी है। दो दिनों पहले डीएमके ने निर्णय लिया था कि उसके मंत्री मनमोहन सिंह सरकार से इस्तीफा देंगे।

डीएमके के एक मंत्री डी.नेपोलियन ने हालांकि संवाददाताओं से कहा कि पार्टी के सभी छह मंत्री प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपना इस्तीफा सौंप देंगे, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि प्रधानमंत्री के साथ डीएमके मंत्रियों के मिलने का कोई कार्यक्रम तय है। पीएमओ के एक अधिकारी ने कहा, "हमें प्रधानमंत्री से मुलाकात के इस तरह के किसी कार्यक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं है।"

कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि दिल्ली में पार्टी के नेता चेन्नई में डीएमके के शीर्ष नेताओं से सम्पर्क में हैं। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री टी.आर.बालू से बात की है और डीएमके के निर्णय पर पुनर्विचार करने का उनसे आग्रह किया है। ज्ञात हो कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस के साथ पैदा हुए मतभेद के बाद डीएमके ने केंद्र सरकार से अपने मंत्रियों को हटाने का निर्णय लिया था।

केंद्र सरकार में डीएमके के दो कैबिनेट मंत्री-रसायन एवं उर्वरक मंत्री, एम.के. अझागिरि व कपड़ा मंत्री दयानिधि मारन- और चार राज्य मंत्री हैं। राज्य मंत्रियों में एस.एस.पलानिमनिकम (वित्त), एस.जगतरक्षकन (सूचना एवं प्रसारण), डी.नेपोलियन (सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण) व एस.गांधीसेल्वन (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+