अर्जुन सिंह को अंतिम विदाई देने जा रहे 2 लोगो की मौत

यह कार मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट जीतू पटवारी की कार के पीछे थी, जो वो चुरहट की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस का कहना है, कि जब उनकी कार भामिता एरिया के पास पहुंची, कार की रफ़्तार अधिक होने के कारण वह पलट गई।
पुलिस के मुताबिक गाड़ी की स्पीड ज्यादा थी ओर बातचीत के दौरान यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान कमलेश यादव और उमाशंकर यादव के रूप मे की गयी। पुलिस के अनुसार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
गौरतलब है कि कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले अर्जुन सिंह का अंतिम संस्कार रविवार की दोपहर चुरहुट गांव में किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए यहां हजारों लोग पहुंचे थे। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व युवा इकाईयों के नेता व कार्यकर्ता भी शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications