वनइंडिया हिन्दी को चाहिए रिपोर्टर, सब एडिटर

रिपोर्टर, दिल्ली में: मास कम्यूनिकेशन या पत्रकारिता में डिप्लोमा या डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर रहते हुए अभ्यर्थी को दिल्ली से जुड़ी ताज़ा खबरें भेजनी होंगी। वेतन योग्यता के अनुसार दिया जाएगा। दिल्ली के निवासियों को वरीयता दी जाएगी।
रिपोर्टर, मुंबई में: वनइंडिया हिन्दी को मुंबई में एक संवाददाता चाहिए, जो वहां रहकर बॉलीवुड जगत की ताज़ा खबरें, गपशप, फिल्म समीक्षा, साक्षात्कार, फोटो भेज सके। मास कम्यूनिकेशन या पत्रकारिता के डिग्री या डिप्लोमा धारकों को वरीयता दी जाएगी। वेतन योग्यता के अनुसार दिया जाएगा।
रिपोर्टर, भोपाल में: वनइंडिया हिन्दी को भोपाल में एक संवाददाता चाहिए, जो वहां रहकर मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें भेज सके। मास कम्यूनिकेशन या पत्रकारिता के डिग्री या डिप्लोमा धारकों को वरीयता दी जाएगी। वेतन योग्यता के अनुसार दिया जाएगा। भोपाल निवासियों को वरीयता दी जाएगी।
सब एडिटर, बेंगलुरू में: वनइंडिया हिन्दी को ऑटोमोबाइल सेक्शन के लिए सब एडिटर चाहिए। अभ्यर्थी को हिन्दी में टाइपिंग, खबरों का संपादन, फीचर लेखन, अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद आना चहिए। ऑटोमोबाइल जगत में रुचि होना जरूरी है। ऑटोमोबाइल मैगजीन में काम कर चुके अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। वेतन योग्यता के अनुसार दिया जाएगा।
एचटीएमएल प्रोग्रामर: हमें एक एचटीएमएल प्रोग्रामर चाहिए। इसमें सीएसएस का ज्ञान भी होना चाहिए। बेंगलुरू के अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। वेतन योग्यता के अनुसार दिया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपना रिज़्यूमे [email protected] पर भेज सकते हैं। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 21 मार्च है।












Click it and Unblock the Notifications