अलीगढ़ में बीजेपी नेता व उसके भाई की सरेआम गोली मारकर हत्या

घटना गुरुवार को दिनदहाड़े अलीगढ़ जिले के जवां थाना क्षेत्र में हुई। आज सुबह बड़ा गांव निवासी यशपाल सिंह चौहान भाई अनिल सिंह के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। जैसे ही दोनों गांव से कुछ दूर पहुंचे कि पीछे से आ रहे हमलावरों ने यशपाल पर ताबड़तोड़ गोलियंा बरसा दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंचे और सड़क पर लहूलुहान पड़े दोनों भाईयों को अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान दोनों भाईयों की मौत हो गई।
भाईयों की मौत की खबर पाकर सैकड़ों नागरिक मौके पर पहुंचे और उग्र नागरिकों ने रास्ता जाम कर प्रर्दशन शुरू कर दिया। प्रर्दशनकारी मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने व हमलावरों को गिरतार किये जाने की मांग कर रहे थे। जाम की खबर पाकर आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रर्दशनकारियों को समझा बुझा कर शान्त कराया। बताया जाता है यशपाल सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता था। साथ में भाई अनिल सिंह व साक्षी मेडिकल स्टोर के मालिक दिनेश सिंह के साथ मिलकर पीएनबी बैंक के पास हरदुआगंज पावर हाउस में स्क्रेप का ठेका लेता था एंव कबाड़ का काम करता था।
कुछ दिन पहले लेनदेन के चलते दिनेश का यशपाल सिंह के बीच विवाद हुआ था। कुछ लोगों के समझाने पर मामला शान्त हो गया, लेकिन दिनेश उससे रंजिश रखता था। रंजिश के चलते आज दिनेश ने साथियों के साथ मिलकर दोनों भाईयों की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने दिनेश व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी दिनेश को गिरफ्तार नही कर सकी।












Click it and Unblock the Notifications