'अलीगढ़ में हुई हत्याओं की जिम्मेदार मायावती'

श्री शाही ने अलीगढ़ में पार्टी नेता व उनके भाई की हत्या का जि़क्र करते हुए कहा कि प्रदेश में पुलिस का नियंत्रण पूरा तरह से खत्म हो गया है। हत्या व अपहरण जैसे गंभीर अपराधों ने प्रदेश में उद्योग का रूप ले लिया है। आम आदमी की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं रह गई है। है। श्री शाही ने कहा कि जनता के जानमाल की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिस महकमे के अधिकारी सत्तारूढ़ दल के नेताओं की चाटुकारिता से फुरसत नहीं पा रहे हैं।
उन्होंने अलीगढ़ में हुए दोहरे हत्याकाण्ड के अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग करते हुए कहा कि यदि पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं की तो पार्टी कार्यकर्ता आन्दोलन करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही कल अलीगढ़ जाएंगे। श्री शाही अलीगढ़ में मृतक पार्टी कार्यकर्ताओं के आवास जाएंगे तथा पुलिस की अब तक की कार्रवाई की जानकारी प्राप्त कर आगे की रणनीति तय करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications