बाबरी मस्जिद विध्वंश मामले में अडवाणी, ठाकरे सहित 21 को नोटिस

इस फैसले के 9 महीने बाद सीबीआई ने पिछले महीने सुप्रिम कोर्ट को चुनौती दी थी। बताते चलें कि 6 दिसम्बर 1992 को अयोध्या, उत्तर प्रदेश में बाबरी मस्जिद को गिरा दिया गया था। इस संबंध में दो एफआईआर दर्ज कराई गयी थी। पहला कुछ अज्ञात लोगों और दूसरे में लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी सहित 19 लोगों को आरोपी बनाया गया था।
अन्य आरोपियों में मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, कल्याण सिंह विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल और गिरिराज किशोर, विनय कटियार, विष्णु हरि डालमिया, साध्वी ऋतंभरा और महंत अवैद्य नाथ का नाम भी शामिल था। सुप्रीम कोर्ट ने 4 हफ्ते में सभी आरोपियों से जवाब मांगा है।












Click it and Unblock the Notifications