भारी बारिश में जम्मू एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री
जम्मू।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शुक्रवार को एकदिवसीय दौरे पर जम्मू एवं कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू पहुंचे। इस दौरान वह शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे और कश्मीरी पंडितों के एक आवासीय परिसर का उद्घाटन करेंगे। id="toptextpromo">वर्ष
2009 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की दूसरी बार सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला जम्मू दौरा है। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के राज्यपाल एन. एन. वोहरा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के अलावा अन्य मंत्रियों ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी की। राज्य में उस मसय भारी बारिश हो रही थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>प्रधानमंत्री
हवाई अड्डे पर उतरने के बाद राज्यपाल के साथ कई मसलों पर आधिकारिक चर्चा करने के लिए सीधे राज भवन रवाना हो गए। उल्लेखनीय है कि अभी कुछ दिनों पहले ही अलगाववादियों ने सरकार द्वारा नियुक्त वार्ताकारों से बात करने के लिए सीधे तौर पर मना कर दिया है। इसके बाद से घाटी में तनाव फैला हुआ है।











Click it and Unblock the Notifications