रामदेव दवाईयों में जानवरों की हड्डियां मिलाते हैं: लालू यादव
लालू यादव ने गुरुवार की शाम बाबा रामदेव के खिलाफ अचानक मोर्चा खोल दिया और मीडिया से बातचीत के दौरान बाबा पर बरस पड़े। लालू ने कहा, "बाबा रामदेव की दवाईयों में जानवरों की हड्डियों का चूरा मिलाते हैं। लालू ने कहा कि यह बात आज की नहीं, बल्कि ऐसा बहुत पहले से होता आ रहा है। मैंने बाबा को मना भी किया था और तो और जब एक बार इस बात को लेकर हल्ला मचा था तो मैंने ही उन्हें बचाया था।"
लालू यादव ने आगे कहा, "बाबा रामदेव यादव के बेटे हैं पहले दूध बेचते थे। उन्होंने दूध बेचते-बेचते दवाई बेचना शुरू कर दी और साथ में योग भी। बाबा इससे अपनी कमाई कर रहे हैं। अब उनके अंदर राजनीति की भूख जाग गई है। जो काम कर रहे थे वही करते रहें तो अच्छा होगा।
लालू के इस बयान पर बाबा रामदेव ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा, "मैं किसी प्रकार का राजनीतिक बयान नहीं दूंगा, लेकिन हां यह जरूर कहूंगा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी जंग होगी, जिसमें भारतीय राजनीति का पुनर्जन्म होगा।













Click it and Unblock the Notifications