पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री अर्जुन सिंह का निधन

Arjun Singh
नई दिल्‍ली। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री अर्जुन सिंह का निधन हो गया है। उनका निधन शुक्रवार की शाम छह बजे दिल्‍ली के एम्‍स अस्‍पताल में हुआ। अर्जुन सिंह 81 साल के थे।

अर्जुन सिंह जी मध्‍य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले थे। पिछले कई दिनों से उनका स्‍वास्‍थ्‍य खराब चल रहा था। अर्जुन सिंह कांग्रेस के मानव संसाधन मंत्री के अलावा मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री व पंजाब के राज्‍यपाल रह चुके हैं।

स्‍वर्गीय सिंह पीवी नरसिंग राव की कैबिनेट में मंत्री भी थे। तब उन्‍होंने बाबरी मस्जिद विध्‍वंस के बाद इस्‍तीफा दे दिया था। लोकसभा में वो सतना संसदीय सीट से जीतकर पहुंचे थे।

राजनीति के चाणक्‍य कहे जाने वाले अर्जुन सिंह का नाम सबसे ज्‍यादा सुर्खियों में उनके केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री के कार्यकाल में तब आया था, जब उन्‍होंने देश में आरक्षण कोटा बढ़ाने का समर्थन किया था। उन्‍होंने देश के सरकारी एवं सेमी गवर्नमेंट के अलावा निजी संस्‍थानों में भी एससी, एसटी, ओबीसी और यहां तक मुसलमानों को भी आरक्षण दिलाने का प्रस्‍ताव रखा था।

अर्जुन सिंह के निधन के बाद राष्‍ट्रपति प्रतिभा पाटील, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी समेत कई लोगों ने संवेदना व्‍यक्‍त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+