प्रसार भारती के निलंबित सीईओ लाली पर गिरी CBI की गाज
नई
दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में हुए घोटालों में प्रसार भारती के सीईओ बीएस लाली की भूमिका का पता लगाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अब अपनी कमर कस ली है। लाली के खेल का पर्दाफाश करने के लिए सीबीआई ने शुक्रवार को प्रसार भारती के निलंबित मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बी.एस. लाली के घर और कार्यालयों पर छापे मारे। id="toptextpromo">प्रसार
भारती के सीईओ लाली के अलावा इंटरटेनमेंट चौनल 'जूम कम्युनिकेशन्स' के वसीम अहमद देहलवी पर भी कार्यवाही की गई है। उनके आवास और कार्यालयों पर भी छापेमारी की गई है। सीबीआई ने कहा, "छापे की कार्रवाई सुबह 8 बजे चार जगहों पर एक साथ शुरू हुई।" लाली के पंडारा रोड स्थित आवास, मंडी हाउस स्थित उनके कार्यालय, देहलवी के ग्रेटर कैलाश-वन स्थित आवास और कालकाजी स्थित कार्यालय पर छापे की कार्रवाई की गई। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उल्लेखनीय
है कि, गुरुवार रात को सीबीआई ने लाली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे लाली को 21 दिसम्बर 2010 को निलंबित कर दिया गया था। लाली उत्तर प्रदेश कैडर के 1971 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों की जांच के लिए सरकार द्वारा गठित की गई वी.के. शुंगलू समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि प्रसार भारती ने खेलों के प्रसारण अधिकार के मामले में बेहद ऊंची कीमतों के बिलों को मंजूरी दी है।












Click it and Unblock the Notifications