उत्तर प्रदेश: मऊ में नाव पलटी से 6 महिलाओं की मौत
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार को टोंस नदी में नाव पलटने से 6 महिलाओं की मौत हो गई। यह हादसा मऊ जिले के रणवीरपुर गांव के समीप हुआ।
मऊ के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राहत और बचाव दल के सदस्यों ने ग्रामीणों की मदद से 7 महिलाओं को बचा लिया जबकि 6 की डूबकर मौत हो गई। सभी शव निकाल लिए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक नाव में 13 महिलाएं सवार थीं। सिंह ने बताया कि सभी महिलाएं गाजीपुर जिले में देवरा गांव की रहने वाली थीं और नाव से नदी पार करके रोज की तरह सराय लखनसी काम करने आ रही थीं।













Click it and Unblock the Notifications