बुर्का पहनने पर मायावती से नहीं मिल सकीं महापौर

Mayawati
बरेली। उत्तर प्रदेश की मुयमंत्री मायावती से मिलने से मिलना कितना कठिन है, यह बरेली की महापौर को बेहतर ढंग से समझ में आ गया। मुयमंत्री से मिलने की इच्छा लेकर घर से निकली बेरली की महापौर सुप्रिया ऐरन ने सोचा कि आम जनता बनकर मुख्‍यमंत्री से मिला जाये। उन्‍होंने बुर्का पहना लिया और सोचा कि अब वे आसानी से मुयमंत्री से मिल सकेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह बुर्का ही उनके लिए बाधा बन गया।

मुयमंत्री मायावती बुधवार को बरेली के दौरे पर पहुंचीं। महापौर ने मुयमंत्री से मिलने के लिए प्रशासन से इजाजत मांगी थी, जो उन्हें नहीं दी गयी। अधिकारियों का कहना है कि महापौर मुयमंत्री से मिलकर क्षेत्र में विकास कार्यों पर चर्चा करना चाहती थीं। प्रशासन से मिली ना के बाद भी सुप्रिया मुख्‍यमंत्री से मिलना चाहती थीं, लिहाजा उन्‍होंने बुर्का पहना और आम जनता के रूप में अपने सांसद पति के साथ चल दीं।

सिविल लाइंस स्थित अपने घर से बुरका पहन कर निकलीं श्रीमती ऐरन के साथ उनके सांसद पति प्रवीण सिंह ऐरन भी थे। चप्पे चप्पे पर तैनात पुलिस ने महापौर और सांसद को तहसील सदर के पास रोक लिया। दोनों लोगों की पहचान होने के बाद उन्हें पुलिस कार्यालय ले जाकर बैठा दिया गया और तब तक बिठाये रखा, जबतक मुख्‍यमंत्री बरेली से चली नहीं गईं। मुयमंत्री के बरेली से जाने के बाद ही महापौर को घर जाने की इजाजत दी गयी।

जो भी हो यह घटना साफ दर्शा रही है कि जब शहर के प्रथम नागरिक को भी मायावती से मिलने के लिए कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं, तो आम जनता का क्‍या हाल होता होगा। हम आपको बता दें कि पिछले दिनों मुरादाबाद में दर्जनों महिलाएं मायावती से मिलने के लिए उनकी कार के पीछे दोड़ती रहीं और कार नहीं रुकी।

अरे मायावती जी सिर्फ शहर का दौरा करने से कैसे काम नहीं चलता, महापौर से शहर के हालातों का जायजा तो आपको लेना ही चाहिए न?

इस पर आप अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्‍स में लिख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+