यूपी: अवैध संबंध के चलते पति ने पत्‍नी की हत्‍या की

Murder
इलाहाबाद/आगरा। उत्‍तर प्रदेश में दो लोगों ने बुधवार को अपनी-अपनी पत्नियों की हत्‍या कर डाली। पहला मामला इलाहाबाद का है जहां अवैध संबंधों के चलते एक व्‍यक्ति ने अपनी पत्‍नी को बेल्‍चे से हमला कर मार डाला, जबकि दूसरा मामला आगरा का है, जहां गला घोंटकर हत्‍या की गई।

घटना इलाहाबाद जिले के सोरांव थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के चलते हुए विवाद में पति ने रजनी देवी के सर पर बेल्चा से वार कर दिया। आस पास के लोगों ने घायल रजनी को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश कर रही है। सरायबीरा गांव निवासी ओम प्रकाश साहू की पत्नी रजनी देवी साहू का पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से अवैध संब थे।

इस बात की भनक होने पर ओम प्रकाश ने एतराज किया लेकिन दोनों के बीच संबंधों में कोई फर्क नही पड़ा। कल देर शाम ओम प्रकाश घर पहुंचा। उसका पत्नी रजनी से विवाद हो गया। विवाद के चलते ओम प्रकाश ने रात में सो रही पत्नी रजनी पर बेल्चा से सर पर वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। मौका पाकर ओम प्रकाश फरार हो गया। शोर सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंचे और घायल रजनी को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस फरार पति ओम प्रकाश की तलाश कर रही है।

गला घोंटकर पत्‍नी को मारा और फरार

आगरा जिले में अवैध संबंध के चलते चांद ने पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। पति मौके से फरार हो गया। बताया जाता है चांद थाने का वांछित अपराधी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना आगरा जिले के सिकन्दरा थाना क्षेत्र में हुई। आज सुबह सेक्टर 16 में रहने वाले फरमान पड़ोसी चांद के घर पहुंचे।

घर का दरवाजा खुला देखकर अन्दर पहुंचे। कमरे में चांद की पत्नी तराना अचेत अवस्था में पड़ी थी। हरकत न होने पर फरमान ने पत्नी को बताया। आस पास के लोगों की मदद से तराना को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर शव परीक्षण के लिए भेजा।

देर रात तक पुलिस फरार आरोपी चांद को गिरफ्तार नही कर सकी। पुलिस के मुताबिक चांद जेब कतरी का काम करता है। सिकन्दरा थाने का वांछित अपराधी है। चांद ने पहली पत्नी की हत्यी की थी। उसके चाल चलन के चलते दूसरी पत्नी छोड़ कर चली गई थी। तराना उसकी तीसरी पत्नी थी। अवैध संबंध के चलते उसने तराना की गला घोंट कर हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+