सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू हो गईं, छात्रों को डिस्टर्ब मत करो

इस साल सीबीएसई 12वीं में 769,929 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड के इसी दिन से बोर्ड की 10वीं की परीक्षा भी शुरू होगी। अधिकारी ने बताया कि 10वीं की परीक्षा में 1,061,566 से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। 12वीं में 454,131 छात्र और 315,798 छात्राएं शामिल होंगी जबकि 10वीं की परीक्षा में 632,726 छात्र और 428,840 छात्राएं शरीक होंगी।
इम्तहान के समानांतर क्रिकेट विश्वकप चल रहा है, लिहाजा छात्रों को पढ़ाई में जरूर डिस्टर्ब होगा, लेकिन वो डिस्टर्ब सिर्फ आप ही कम कर सकते हैं। अगर आपके पड़ोस में या घर में किसी के बोर्ड के इम्तहान हैं, तो आप खुद पर संयम रखें, क्योंकि आपका संयम ही बच्चे का ध्यान एकाग्र कर सकता है।
वैसे सच पूछिए तो ऐसे छात्र जो क्रिकेट से खासा लगाव रखते हैं, उनके लिए यह परीक्षाएं वाकई में काफी कठिन रहेंगी। एक तरफ क्रिकेट विश्वकप और दूसरी तरफ बोर्ड इम्तहान। ऐसे में अगर आपका बच्चा पढ़ाई से दूर भाग रहा है तो वो खतरे की घंटी है।
क्या है नया
सीबीएसई दसवीं में पहली बार 70 प्रतिशत छात्र सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा की जगह स्कूल द्वारा आयोजित इम्तहान देंगे। इससे बच्चों पर मानसिक दबाव काफी कम रहेगा। इस साल सीबीएसई ने छात्रों के सामने विकल्प रखा था कि यदि वो चाहें तो बोर्ड की जगह स्कूल की आंतरिक परीक्षा दे सकते हैं, जिसे करीब 70 प्रतिशत छात्रों ने चुना। हम आपको बता दें कि उन्हें परिणाम सीबीएसई द्वारा ही दिया जाएगा।
स्कूल के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को उम्मीद है कि अगले साल से 100 प्रतिशत छात्र स्कूली परीक्षा के विकल्प को ही चुनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications