भ्रष्टाचार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सदस्यों ने इस रैली का आयोजन किया था। रैली मध्य दिल्ली स्थित रामलीला मैदान से शुरू होकर जंतर मंतर तक गई।
रैली में पूर्व पुलिस अधिकारी किरन बेदी, सूचना का अधिकार कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल, स्वामी अग्निवेश, सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे, राजनीतिज्ञ सुब्रह्मण्यम स्वामी और योग गुरु बाबा रामदेव ने भी हिस्सा लिया।
केजरीवाल ने कहा, "सरकार देश में भ्रष्टाचार से निपटने में कारगर नहीं हुई है। सरकार ने देश को लूट लिया है। यह अजीब है कि बिनायक सेन जैसे निर्दोष लोगों पर राजद्रोह का आरोप लगाया जाता है और पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा जैसे भ्रष्ट नेताओं को खुला छोड़ दिया जाता है।"
उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) जैसी एजेंसियों ने लगता है भ्रष्टाचार को बचाने की ठान ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications