सीमा पर शांति बहाली की जिम्मेदारी निभाए पाक : उमर
जम्मू, 28 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को पाकिस्तान से कहा कि वह सीमा पर शांति बहाली की अपनी जिम्मेदारी निभाए।
उमर ने जम्मू से लगभग 30 किलोमीटर पश्चिम भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित रणबीरसिंहपुरा सेक्टर का दौरा किया और सीमांत क्षेत्र में रह रहे लोगों की कठिनाइयों का आकलन किया। इस इलाके में पाकिस्तान युद्ध विराम संधि का बार-बार उल्लंघन करता रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा, "हम अपने दोस्त तो बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं बदल सकते।"
उन्होंने कहा, "हम अपनी ओर से हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं कि युद्ध विराम संधि का उल्लंघन न हो। पाकिस्तान को भी इस मामले में अपनी जिम्मदारियां निभाकर दिखाना चाहिए और सीमा पर संधि के नियमों का पालन करने में मदद करनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications