गहलोत ने लीबिया से लौटे राजस्थानियों की कुशल क्षेम पूछी

ज्ञात हो कि रविवार सुबह त्रिपोली से नई दिल्ली लेकर आए एयर इंडिया के दो विमानों में राजस्थान के करीब 70 व्यक्ति सकुशल स्वदेश लौट आए हैं।

गहलोत के निर्देश पर इन यात्रियों की अगवानी के लिए शनिवार देर रात से ही नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्य की प्रमुख आवासीय आयुक्त (द्वितीय) रश्मि प्रियदर्शनी की अगुवाई में अधिकारियों का एक दल मौजूद था।

राज्य के मुख्य सचिव एस. अहमद, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजीव शर्मा एवं सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख शासन सचिव किरणसोनी गुप्ता निरंतर सम्पर्क बनाए रखकर इन यात्रियों के सकुशल पहुंचने के इंतजामों का जायजा लेते रहे। उन्होंने भारत सरकार के उच्च अधिकारियों से भी लगातार सम्पर्क बनाए रखा।

अतिरिक्त आवासीय आयुक्त विमल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में लीबिया से लौटे राज्य के सभी यात्रियों को हवाई अड्डे से दिल्ली में पृथ्वीराज रोड स्थित राजस्थान हाउस और चाणक्यपुरी स्थित राजस्थान स्टेट गेस्ट हाउस लाया गया जहां उनके ठहरने, खाने-पीने और परिवहन की सुविधाएं की गईं। बाद में इनमें से कुछ व्यक्तियों को राजस्थान रोडवेज की विशेष बस से गंतव्य स्थानों के लिए राजस्थान रवाना किया गया। शेष व्यक्तियों को रेल से रवाना किया गया।

गहलोत ने जोधपुर के डॉ. नरेंद्र कुमार पारीख और मसूदा (अजमेर) के सुरेंद्र सिंह चौहान से टेलीफोन पर वार्ता की और उनकी आपबीती सुनने के साथ ही उनकी कुशलता के समाचार जाने और सुरक्षित स्वदेश लौटने पर प्रसन्नता जाहिर की।

पारीख ने बताया कि वह अपना घर-बार, दफ्तर, सारी चल और अचल परिसम्पतियां छोड़कर स्वदेश आए हैं। उनके साथ व्यवसाय में हाथ बंटा रहे उनके पुत्र डॉ. संदीप पारीख के साथ ही उनकी पत्नी, पुत्रवधू और दो पोते भी लौटे हैं। उन्होंने बताया कि लीबिया में स्थिति बहुत असामान्य है और दुनिया के अन्य देशों से वहां बसे लोगों के मन में भय, आंतक, असुरक्षा व्याप्त है। स्वदेश लौटकर उन्हें बहुत संतोष और राहत महसूस हो रहा है।

लीबिया से सकुशल स्वदेश आए राजस्थान के झुंझुनू जिले के श्रीराम काटिवाल और बड़वासी (झुंझुनू) के शिशुपाल ने भी अपनी आपबीती सुनाई और कहा कि अपनी जान बचाकर स्वदेश लौटना उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+