आम बजट : बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ेगी
लोकसभा में आम बजट पेश करते हुए मुखर्जी ने अपने भाषण में कहा कि 1990 के दशक में वित्तीय क्षेत्र में शुरू किए गए सुधार के सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। इसके देखते हुए उन्होंने इस रास्ते पर कदम बढ़ाने की घोषणा की।
इस सम्बंध में आने वाले बीमा विधेयक के बाद वर्तमान एफडीआई की सीमा 26 फीसदी से बढ़कर 49 फीसदी हो जाएगाी। सरकार एलआईसी विधेयक लाएगी जिसके बाद जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की पूंजी वर्तमान पांच करोड़ से बढ़कर 100 करोड़ रुपये हो जाएगी।
मुखर्जी ने कहा कि सरकार बीमा कानून (संशोधन) विधेयक, पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण विधेयक, एलआईसी संशोधन विधेयक, प्रतिभूतिकरण और वित्तीय आस्तियों के पुर्निर्माण और सुरक्षा हितो का प्रवर्तन कानून और भारतीय स्टेट बैंक (सहयोगी बैंक) विधेयक लाने का प्रस्ताव करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications