आम बजट : वस्तु एवं सेवा कर विधेयक इसी सत्र में पेश होगा

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को वर्ष 2011-12 का आम बजट पेश करते हुए कहा कि प्रस्तावित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था लागू करने के लिए संवैधानिक संशोधन विधेयक मौजूदा सत्र में पेश किया जाएगा।

मुखर्जी ने कहा, "जीएसटी लागू करने के लिए मैं संवैधानिक संशोधन विधेयक इसी सत्र में पेश करने का प्रस्ताव देता हूं।"

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यों से इस मसले पर मतभेद दूर करने में काफी प्रगति की है।

उन्होंने कहा, "जीएसटी लागू करने का फैसला राज्यों से विचार-विमर्श के जरिए लिया जाएगा। पिछले चार सालों में हमने इस मामले में काफी प्रगति की है। मतभेद के ब्िंादुओं में कमी आई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+