आम बजट : प्रणब के लिए भाग्यशाली अंक है तीन

केंद्रीय वित्त मंत्री ने हंसते हुए कहा कि माननीय संसद सदस्य इस बात पर ताज्जुब करते होंगे कि हर नई परियोजना के लिए 300 करोड़ रुपये की राशि क्यों आवंटित की गई है। यह इसलिए क्योंकि अंक तीन मेरे लिए भाग्यशाली है। इस बात पर विपक्षी भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाए।

गंभीरता पूर्वक बजट भाषण सुन रही लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार भी अचानक मुस्कुरा उठीं।

मुखर्जी नई कई नई परियोजनाओं की घोषणा की, लेकिन हर परियोजना को या तो 300 करोड़ रुपये या 30,000 करोड़ रुपये आवंटित किए। उम्र के 75 बसंत देख चुके मुखर्जी ने इस बार छठी बार आम बजट पेश किया है।

मुखर्जी ने 1982-84 के बीच तीन बार आम बजट पेश किया। यह बजट संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की दूसरी पारी में उनके द्वारा पेश किया गया लगातार तीसरा बजट है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+