उप्र में स्कूली बस और ट्रक के बीच टक्कर, 15 छात्र घायल
पुलिस के मुताबिक हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता कस्बे में एक ट्रक ने स्कूली बस को सामने से टक्कर मार दी। स्कूली बस में सेक्रेट हॉर्ट पब्लिक स्कूल (हल्दी) के करीब 25 छात्र सवार थे। पुलिस के मुताबिक हादसे के शिकार छात्रों की उम्र आठ से 12 वर्ष के बीच है।
हल्दी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे में घायल हुए छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में चार छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है।
कुमार ने बताया कि हादसे के बाद कुछ छात्र क्षतिग्रस्त बस में फंसे हुए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घटना के बाद से ही फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications