लीबिया में विपक्ष ने राष्ट्रीय परिषद का गठन किया
टीवी चैनल 'अल जजीरा' ने बेनघाजी स्थित परिषद के एक प्रवक्ता हाफिज घोगा के हवाले से कहा है, "राष्ट्रीय परिषद का मुख्य लक्ष्य क्रांति के लिए एक राजनीतिक मोर्चा तैयार करना है।"
घोगा ने कहा, "हम, अपनी राष्ट्रीय सेना के जरिए, अपने सशस्त्र बलों के जरिए, जिसके एक हिस्से ने जनता के समर्थन की घोषणा की है, अन्य लीबियाई शहरों, खासतौर से त्रिपोली को मुक्त कराने में मदद करेंगे।"
गद्दाफी के 42 वर्ष के शासन को समाप्त करने की मांग को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन पूरे लीबिया को अपनी गिरफ्त में ले चुका है। सुरक्षा बलों के साथ झड़पों में अबतक 2,000 लोग मारे जा चुके हैं और लगभग 6,000 घायल हो चुके हैं।
त्रिपोली व सुर्त सहित लीबिया का पश्चिमी हिस्सा अभी भी गद्दाफी समर्थकों के कब्जे में है। ये हिस्से तेल उत्पादन के एक महत्वपूर्ण केंद्र हैं।
गद्दाफी विरोधी बलों ने रविवार को पश्चिमोत्तर शहर, अज जावियाह पर कब्जा कर लिया। इस शहर में देश की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी है। यहां हुए संघर्षो में कम से कम 50 लोग मारे गए।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रविवार को लीबिया पर प्रतिबंध लगाने के एक प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications