ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, घन्नौची ने रविवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रदर्शनकारियों ने घन्नौची पर अपदस्थ राष्ट्रपति जिने अल अबीदीन बेन अली की सरकार का अति करीबी होने का आरोप लगाया था।
घन्नौची ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था, "मैंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। मेरा इस्तीफा ट्यूनीशिया, यहां की क्रांति और ट्यूनीशिया के भविष्य के लिए है।"
घन्नौची ने एक नए संविधान के महत्व और उसकी आवश्यकता पर जोर दिया, जिसके आधार पर देश आगे बढ़ सकता है।
घन्नौची, बेन अली के पद छोड़ने के बाद देश के अंतरिम प्रधानमंत्री बने थे। लेकिन ट्यूनीशिया का समाज उनका कड़ा विरोध कर रहा था। लोगों ने अंतरिम सरकार को हटाने और एक संविधान परिषद की स्थापना करने की भी मांग की है।
इस बीच आंतरिक मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि शनिवार को राजधानी ट्यूनिस में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्षो में पांच लोगों की मौत हो गई है।
बयान में कहा गया है कि रविवार को मध्य ट्यूनिस में एवेन्यू बौरगुइबा पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान कई कारों को आग के हवाले कर दिया गया और दुकानें लूट ली गईं। सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications