आम बजट : मुखर्जी का भाषण शुरू (लीड-1)
अपने शुरुआती भाषण में मुखर्जी ने कहा, "हम उच्च विकास और चुनौतियों से भरपूर एक महत्वपूर्ण वर्ष के अंत में हैं। वर्ष 2010-11 में विकास दर अच्छी रही। अर्थव्यवस्था संकट से पूर्व की स्थिति में पहुंच गई है।"
उन्होंने कहा, "आने वाले समय में उच्च विकास दर बनाए रखना, विकास में भागीदारी बढ़ाना और संस्थाओं की प्रासंगिकता को बढ़ाना हमारी तीन प्रमुख प्राथमिकताएं हैं।"
75 वर्षीय मुखर्जी का यह छठा आम बजट है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में वित्त मंत्री के रूप में यह उनका तीसरा बजट है। उन्होंने वर्ष 1982 से 1984 के बीच तीन बार बजट पेश किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications