लीबिया से सटे बार्डर को दोबारा खोलेगा सूडान
खारतोम, 28 फरवरी (आईएएनएस)। लीबिया में सरकार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सूडान अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए लम्बे समय से बंद लीबिया से सटे बार्डर के रास्ते को दोबारा खोलेगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के बाद आंतरिक मंत्रालय ने रविवार को यह फैसला लिया।
सूडान ने वर्ष 2010 जुलाई में लीबिया के साथ सटी सीमा को बंद कर दिया था ताकि लीबिया के विद्रोही प्रवेश न कर सकें। तब से लेकर अभी तक बार्डर का रास्ता पूरी तरह से बंद था।
सूडान की सरकार अभी तक 1,000 नागरिकों को वहां से निकाल चुकी है। देश के विदेश मामलों के मंत्री अली कार्ती ने कहा कि लीबिया के हालात को लेकर त्रिपोली स्थित दूतावास से लगातार सम्पर्क में हैं।
गौरतलब है कि लीबिया में करीब पांच लाख सूडानी नागरिक रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications