उमर ने मंत्रिमंडल में फेरबदल स्थगित की

जम्मू, 27 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र से पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल के प्रस्ताव को फिलहाल दरकिनार कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल में पद के दावेदारों की संख्या रिक्तियों से अधिक होने के कारण उमर फेरबदल में भारी कठिनाई महसूस कर रहे हैं।

राज्य मंत्रिपरिषद में तीन रिक्तियां हैं।

सूत्रों का कहना है कि प्रत्येक दावेदार को खुश करना मुख्यमंत्री के लिए मुश्किल हो गया है। आशंका यह भी है कि नाराज दावेदार बजट सत्र के दौरान राजनीतिक समस्या खड़ी कर सकते हैं।

कयास लगाया जा रहा है कि उमर अप्रैल में बजट सत्र समाप्त होने के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+