चीन में 'जैस्मिन' प्रदर्शन स्थल से कई गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए ने एक विदेशी पत्रकार के हवाले से बताया कि उसने देखा कि पुलिस वहां से तीन लोगों को ले गई और उसने सुना है कि इसके अलावा कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पत्रकार ने बताया कि प्रदर्शन स्थल को खाली कराने के लिए पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें कीं। इसके बावजूद कई घंटों तक ढेर सारे लोग वहां जमे रहे।
उसने बताया कि 23 शहरों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए ऑन लाइन हुए आह्वान के बाद रविवार को लोग यहां एकत्र हुए थे।
इसके अलावा रविवार को बीजिंग में इसी तरह के एक प्रदर्शन स्थल से कम से कम एक दर्जन विदेशी पत्रकारों को हिरासत में लिया गया।
उसने बताया कि शंघाई में सैकड़ों की संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications