दूषित ग्लूकोज बनाने वाली कम्पनी का प्रबंधक गिरफ्तार
जोधपुर, 27 फरवरी (आईएएनएस)। दूषित ग्लूकोज का कथित रूप से निर्माण करने वाली कम्पनी के प्रबंधक को पुलिस ने रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से गिरप्तार किया। दूषित ग्लूकोज चढ़ाने से जोधपुर के एक सरकारी अस्पताल में कम से कम 12 गर्भवती महिलाओं की हुई मौत का जिम्मेदार प्रबंधक को ठहराया गया है।
मामले की जांच करने इंदौर पहुंची जोधपुर पुलिस की एक टीम ने संजय शाह को गिरफ्तार किया। संजय पैरंटल सर्जिकल प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी का प्रबंधक (उत्पादन) है।
जोधपुर के पुलिस आयुक्त भूपेंद्र कुमार दाक ने कहा, "हमने उत्पादन और गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार शाह को हिरासत में लिया है। उससे आगे की पूछताछ के लिए जोधपुर लाया गया है।"
उन्होंने बताया कि उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जा सकता है।
ज्ञात हो कि यहां के उमैद अस्पताल में 10 दिनों की अवधि के दौरान 13 महिलाओं की मौत हो गई। इनमें से 12 महिलाएं गर्भवती थीं। इन्हें कथित रूप से दूषित ग्लूकोज चढ़ाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications